कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। पूर्व सांसद आनंद मोहन के सम्मानजनक दोषमुक्त रिहाई के लिए तथा उनकी लिखित पुस्तक (गांधी : कैक्टस के फूल) का लोकार्पण 30 जनवरी को पटना में होना है। इसको लेकर फेंड्स ऑफ आनंद ने धबौली, बिसनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस मौके पर पूर्व सांसद के पुत्र चेतन आनंद ने कहा कि आनंद मोहन हमेशा गरीब-निसहायों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने पिछले 13 वर्षों से जेल की काल कोठरी में बंद रहते हुए भी कई पुस्तकें लिखी। जेल से लिखी गई पुस्तक (गांधी: कैक्टस के फूल) का लोकार्पण बापू के बलिदान दिवस पर 30 जनवरी को पटना में होना है। कहा कि आपलोगों ने सदैव सुख-दुख में आनंद मोहन का साथ निस्वार्थ भाव से दिया है। इसी आशा के साथ मैं यहां आप सबों को पटना जाने का आमंत्रण देने आया हूं। उनकी रिहाई के लिए आवाज को बुलंद करें, ताकि हमसबों के प्रिय नेता को सरकार जल्द से जल्द दोषमुक्त रिहा करे।
मेरे पापा की रिहाई के लिए दुआ करें। पूर्व सांसद के छोटे पुत्र अंशुमन मोहन ने भावुक होते कहा कि वे जब छोटे थे तब से उनके पापा जेल की काल कोठरी में बंद है। मेरा निवेदन है कि मेरे पापा की रिहाई के लिए ईश्वर से दुआ करें तथा आवाज उठाएं। इस मौके पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद सहरसा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार बबलू, यशवंत सिंह,मुखिया संघ अध्यक्ष डॉ. प्राणमोहन सिंह, पूर्व मुखिया बैजनाथ सिंह ध्यानी यादव , हरिशंकर सिंह, घनश्याम सिंह,बाबू साहब, सत्य ना. सिंह उर्फ बाबा जी सिंह, रोहिन दास आदि फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने भी अपने आपने विचार व्यक्त किए।
