Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दिघिया में सैलून व घर से 60 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

सहरसा।दिघिया में सैलून व घर से 60 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 60 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब करीब साढ़े पांच सौ लीटर बताई जा रही है। वहीं शराब तस्करों को दबोचने में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि दिघिया में एक घर व सैलून में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। जिसके बाद एसपी के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष राजमणि सदलबल पहुंचे और छापेमारी शुरू की। इस दौरान एक सैलून व घर से 60 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों में दिघिया गांव में ही पुलिस ने छापेमारी कर लगातार तीनों दिन शराब की बरामदगी की है। यह माना जा रहा है कि शराब तस्कर ग्रामीण इलाकों को सुरक्षित जगह मानकर शराब का भंडारण कर रहे हैं और वहीं से बिक्री कर रहे हैं। लेकिन पुलिस भी इन तस्करों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटी है। एसडीपीओ ने कहा कि शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।