Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/सिंहेश्वर: 395 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर धराया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

मधेपुरा/सिंहेश्वर: 395 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर धराया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
File photo

थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी लक्ष्मीनियां विसरिया टोला वार्ड 14 से 395 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विसरिया टोला स्थित घर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित कफसीरप बरामद किया।
बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विसारिया टोला स्थित राणा सिंह के घर पर प्रतिबंधित कफ- सीरप स्टॉक किया गया है। उसे नशा के तौर पर इश्तेमाल करने वाले लोगों के बीच खपाने के लिए स्टॉक किया गया है।
इस सूचना पर पुलिस ने राणा के घर पर छापामारी की। छापेमारी में घर के बरामदे के पास चारपाई के नीचे चार कार्टन में 395 बोतल कफसिरप मिला। कफसिरप की कागजात मांगने पर राणा द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने कफसिरप को जब्त करने के साथ ही गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एक आवेदन थानाध्यक्ष को दिया गया है। मालूम हो कि इन दिनों सिंहेश्वर में नशा के रूप में कफसिरप का सेवन काफी बढ़ गया है।