Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार में हथियार, गोला-बारूद और एक किलो चरस के साथ छह लोग गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

BIHAR NEWS:बिहार में हथियार, गोला-बारूद और एक किलो चरस के साथ छह लोग गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में छह लोगों को कथित रूप से हथियार, गोला-बारूद और एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि कुछ बदमाशों द्वारा लूटपाट की साजिश रचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर में एक अस्पताल के पास ओवरब्रिज के नीचे सभी आरोपियों को पकड़ लिया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके पास से पांच पिस्तौल, नौ कारतूस और एक किलोग्राम चरस जब्त किया गया. जयंत कांत ने बताया कि सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं. उनके खिलाफ अहियापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.