Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।यूजीसी नेट में निधि ने मारी बाजी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 1, 2020

सहरसा।यूजीसी नेट में निधि ने मारी बाजी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। कायस्थ टोला निवासी इंडियन हाई स्कूल के निदेशक नरेन्द्र कुमार वर्मा व पूनम रानी भारती की पुत्री निधि कुमारी ने नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त प्राप्त किया। सोशल वर्क विषय से निधि को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति होगी। निधि की इस सफलता पर परिवार और सगे- संबंधियों में हर्ष का माहौल है। कई लोगों ने निधि को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। निधि से अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता को दिया है।