Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।विराटपुर के मां चंडिका स्थान में फिर हुई चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 1, 2020

सहरसा।विराटपुर के मां चंडिका स्थान में फिर हुई चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव स्थित प्राचीन मां चंडिका स्थान मंदिर में पहले हुई चोरी की घटना का जहां उद्भेदन नहीं हो सका है। वहीं मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर में फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर की दानपेटी को तोड़कर दान की राशि की चोरी कर ली गयी। चोरों की तस्वीर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोगों को चोरी की जानकारी अहले सुबह मिली जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बताते चलें कि इससे पूर्व भी बीते वर्ष अज्ञात चोर ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। छह फरवरी को चोरों ने मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़ दान पेटी से करीब 70 से 80 हजार रुपए की चोरी कर ली थी। जबकि दूसरी बार आठ मार्च को चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर गर्भगृह से मां चंडी की प्रतिमा, अष्टधातु से निर्मित मुखौटा व चांदी के झाप सहित दान पेटी से नकद की चोरी कर ली थी। जिसमें भी चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हुई थी। लेकिन आजतक पुलिस प्रशासन को कोई भी सफलता नहीं मिली है। फिर से हुई चोरी की घटना से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।