कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। शुक्रवार की सुबह महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को बधौड़ बहियार में हथियार के साथ कुछ अपराधियों के एकत्रित होने की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार जब बधौड़ बहियार पहुंचे तो वहां किसी व्यक्ति को न पाकर बहियार में खोजबीन के दौरान थ्री फिफ्टीन बोर की एक रायफल, दो देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह उन्हें बधौड़ से फोन पर सूचना मिली कि बधौड़ बहियार में किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से कुछ अपराधियों के हथियार सहित जमा होने की सूचना मिली। सूचना के उपरांत बताए गए स्थल पर पहुंचने पर वहां एक भी व्यक्ति को नहीं देखकर हथियार की खोजबीन शुरू की गई। उसी दौरान पीपल के पेड़ के नीचे छुपाकर रखा गया उपरोक्त हथियार बरामद किया गया। इस दौरान एसआई दिनेश चंद्र झा, जिला पुलिस जवान भोला शंकर पासवान, सुदामा राम, बीएमपी जवान के हवलदार शंकर प्रसाद यादव, बीएमपी महिला जवान ईशा कुमारी, रागिनी कुमारी, अंकिता कुमारी भी थानाध्यक्ष के साथ थे।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बतलाया कि अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी।
