Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सहरसा/समस्तीपुर:पुलिस जवान ने पत्नी को पहले मारी गोली, फिर AK-47 से खुद को उड़ाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 19, 2020

BIHAR NEWS:सहरसा/समस्तीपुर:पुलिस जवान ने पत्नी को पहले मारी गोली, फिर AK-47 से खुद को उड़ाया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 एक ओर जहां पूरा सीतामढ़ी जिला सामाजिक कुरीतियों को लेकर मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी में जुटा था वहीं सीतामढ़ी क्यूआरटी टीम के एक सिपाही ने अपनी पत्नी को एके-47 से भून डाला है.
रविवार की अहले सुबह सीतामढ़ी क्यूआरटी टीम के एक सिपाही ने अपनी पत्नी को गोली मार बाद में खुद को भी गोली मार ली है. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना पर पहुँचे एसपी अनिल कुमार, मुजफ्फरपुर एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुँच जाँच में जुट गए है.
एसपी ने फॉरेंसिक जाँच टीम को पटना से बुलवाने का आदेश दिया है. मृतक सिपाही चंद्र भूषण सहरसा जिले का रहने वाला था।

घटना के बारे में स्तानीय सूत्रों के मुताबिक घटना अहले सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है. जब पहले चंद्र भूषण ने अपने सर्विस 47 राइफल पहले पहले बीवी मधु को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मार ली. जिसके बाद सुबह ड्यूटी के लिए जवान को उठाने के लिए पहुँचे क्यूआरटी जवानों को दरबाजा बंद मिला और काफी शोर के बाद भी जब किसी ने दरवाजा न खोला तो मृतक जवानों के सहयोगियों के द्वारा दरवाजे को तोड़ा गया.
जिसे बाद तुरंत इसकी सूचना एसपी अनिल कुमार समेत आला अधिकारियों को दी गई। घटना के कारणों का पता तो फॉरेंसिक टीम के जाँच के बाद ही चल सकेगा। फिहलाल जिला पुलिस उक्त मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।