Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Human chain Images : उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह, पहले से ही पहुंचने लगे थे लोग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 19, 2020

Bihar Human chain Images : उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में भी दिखा जबरदस्त उत्साह, पहले से ही पहुंचने लगे थे लोग

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में भी जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन को लेकर रविवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि ठंड के कारण थोड़ी परेशानी हुई लेकिन समय से पहले ही लोग पहुंच गए थे। निर्धारित समय सबने एक-दूसरे का हाथ थामकर समाज से इन बुराइयों को दूर करने का संकल्प दोहराया। आइये कैमरे की नजर से इस मानव श्रृंखला को देखते हैं।
पूर्वी चंपारण के तेतरिया में हाईस्कूल की छात्राओं ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। 
पश्चिम चंपारण के लौरिया में बनी मानव श्रृंखला ने दिया सामाजिक बुराइयों को अंत करने का संदेश। 

समस्तीपुर के कल्याणपुर में दिव्यांगों ने भी मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। 
पूर्वी चंपारण के मेहसी में मानव श्रंखला के दौरान ड्रम बजाते डीएम रमण कुमार।
समस्तीपुर में ड्रोन से मानव श्रृंखला की निगरानी की गई। 

शिवहर में मानव श्रृंखला का उद्घाटन करने के पश्चात गुब्बारा छोड़ते प्रभारी मंत्री राणा रणधीर सिंह, डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी व गण्यमान्य।