Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बजरंगबली मंदिर की दानपेटी से 50 हजार की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

मधेपुरा।बजरंगबली मंदिर की दानपेटी से 50 हजार की चोरी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के हरैली गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा बजरंगबली मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की चोरी हुई। चोरी घटना बुधवार की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार चोरों के द्वारा दान पेटी मे लगी छह बड़े बड़े ताले को तोड़कर सारा रुपया निकाल लिया गया। चोरी की घटना को लेकर कमेटी के सदस्यो एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कमेटी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुखिया लाल यादव ने बताया कि वर्षों से मंदिर में दान पेटी लगाया गया है। दान पेटी के राशि से मंदिर का विकास किया जाता है। महीने में एक बार दान पेटी को कमेटी के समक्ष खोलकर राशि का उपयोग मंदिर के कार्य में किया जाता रहा है। दान पेटी में करीब 50 हजार रुपये से अधिक होने की बात कही गई है। बुधवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को दीवाल की तरफ मोड़ कर मॉनिटर से विद्युत कनेक्शन काट कर शातिराना अंदाज में दान पेटी के पीछे से कब्जा तोड़कर सारा रुपया चोरी कर लिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी तनाव व्याप्त है। है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। बहरहाल मंदिर के पास चौकीदार को लगाया गया है।