Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट:घोंघेपुर की टीम ने अंतिम गेंद पर चौका जड़, फाइनल पर किया कब्जा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

सहरसा।टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट:घोंघेपुर की टीम ने अंतिम गेंद पर चौका जड़, फाइनल पर किया कब्जा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

आरापट्टी पंचायत के अंग्रेजिया पोखर क्रिड़ा मैदान में युवा क्रिकेट टी 20 टुर्नामैंट 2020 में भेलाही और घोंघेपुर के बीच आयोजित फाइनल मैच में मुख्य अतिथि रालोसपा के जिला अध्यक्ष सह बिरगाँव पंचायत के मुखिया सह सहरसा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री शिवेन्द्र कुमार जीसू, सहरसा जिला कबड्डी संघ के माननीय सचिव एवं आरापट्टी मध्य विद्यालय के पुर्व सम्मानित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद सिंह के शिक्षाविद् पुत्र श्री मनोरंजन सिंह, सहरसा जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष श्री पप्पू कुमार, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता, के साथ उपस्थित माननीय मुखिया आरापट्टी श्रीमति शांतिलक्ष्मी चौधरी, शिक्षाविद् एवं आर एम कॉलेज के प्रो. श्री अक्षय कुमार चौधरी, माननीय पोस्ट मास्टर आरापट्टी एवं समाजसेवी श्री सुरेश प्रसाद साह, अंग्रेजिया पोखर निवासी एवं समाजसेवी श्री तोफी साह, आरापट्टी के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि श्री कमल सादा जी एवं अन्य समस्त क्रिकेट प्रेमी समाज। काफी रोचक मैच में घोंघेपुर की टीम ने अंतिम बॉल पर चौका मारकर भेलाही की टीम को एक विकेट से हराया जबकि अंतिम एक बॉल पर घोंघेपुर की टीम को चार रण बनाना शेष था। इससे पहले भेलाही की टीम ने पहले खेलते हुए 117 रण बनाकर विजय के लिए 118 का लक्ष्य रखा। विजेता टीम को रेंजर साइकिल और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजक कमिटी के सभी सदस्य श्री भास्कर कुमार, श्री दिवाकर कुमार, श्री व्रजमोहन पंडित श्री सुमित कुमार, श्री ललन कुमार, श्री रंजीत कुमार, श्री पप्पू कुमार, इत्यादि पूरी टीम को कोटीशः
धन्यवाद। विजेता एवं उपविजेता टीम को आरापट्टी ग्राम पंचायत की ओर से असीम शुभकामनाएं। बधाई।