Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।26जनवरी को एमएलटी कॉलेज में फहराया गया था उल्टा झंडा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 28, 2020

सहरसा।26जनवरी को एमएलटी कॉलेज में फहराया गया था उल्टा झंडा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अमन कुमार की रिपोर्ट।
सहरसा। एमएलटी सहरसा कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर उल्टा झंडा फहराने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी अनुसार कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. डीएन साह ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्र गान गाया गया। इसी बीच किसी की नजर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा पर पड़ी तो देखा कि झंडा उल्टा फहर रहा था। झंडा का केसरिया रंग नीचे रहने पर और हरा रंग उपर देख उसे नीचे उतारा गया और फिर से झंडा को सीधा कर फहराया गया। तिरंगा को उल्टा फहराने को लेकर इस पूरे वाकये का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने से दिन भर शहर में यह चर्चा का विषय बना रहा कि उल्टा झंडा फहराने के मामले में आखिर दोषी कौन है? वहीं इस बाबत पूछे जाने पर प्राचार्य डॉ. डीएन साह ने कहा कि इस मामले की जांच करायी जा रही है। झंडा गलत बांधे जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। लेकिन इस भूल को तुरंत ही सुधार कर लिया गया।





फहराने के बाद उतारना भूल गए झंडा

सहरसा। सोनवर्षा वार्ड नं. 14 स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा में गणतंत्र दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिम्मेदार इसे उतारना भूल गए। दूसरे दिन सोमवार को 10.00 बजे तक तिरंगा झंडा नहीं उतारा गया। सोमवार को ग्रामीण समिति सदस्य मंटून सिंह, रंजीत झा, सुरेश साह, सोनेलाल शर्मा, रोहित कुमार ने कहा कि यह लापरवाही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने डीइओ से इसकी शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने तिरंगे को सम्मान के साथ उतारा।