कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के आह्वान पर 21 को बिहार बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान कोसी, सीमांचल और भागलपुर समेत पूर्व बिहार में कई जगहों पर चक्का जाम किया गया वहीं कुछ जगहों पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।
मधेपुरा में राजद का बंद रहा असर दार
मधेपुरा में राजद का बंद रहा असर दार
अररिया में व्यापक असर
अररिया में एनआरसी और सीएए के खिलाफ राजद के बिहार बंद का अररिया में व्यापक असर दिख रहा है। पूर्व सांसद सरफराज आलम, राजद जिला अध्यक्ष कमरुज्जमा सहित पार्टी के वरीय नेताओं की अगुवाई में बंद समर्थक जगह-जगह यातायात अवरुद्ध कर दिए हैं और दुकानें बंद करवा दी है। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। शहर के चांदनी चौक, अस्पताल चौक, आजाद एकेडमी चौक, जीरोमाइल चौराहा में हजारों की तादाद में जुटे बंद समर्थक कैब और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बंद को लेकर प्रशासन भी एक्टिव है। एसडीपीओ केडी सिंह की अगुवाई में पुलिस गाड़ियां शहर में गश्त कर रही है और बंद समर्थकों को संयमित व अनुशासित रहने की चेतावनी भी दे रही है। शनिवार की सुबह से ही राजद के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस दर्जन एनएच 57, 327 ई जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फारबिसगंज में राजद व कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचकर जोगबनी से कटिहार जा रही ट्रेन संख्या 75758 को रोक कर परिचालन ठप कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब 20 मिनट तक फारबिसगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकी रही। इसके बाद राजद व कांग्रेस कार्यकर्ता एनएच 57 पर पहुंचकर जाम व प्रदर्शन कर रहे हैं। डीएम व एसपी खुद विधि व्यवस्था का मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम बैद्यनाथ यादव ने शांतिपूर्ण माहौल में लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन करने की अपील की है।

किशनगंज में एनआरसी व सीएए के खिलाफ राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों के द्वारा सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। एनएच 31 बस स्टैंड के समीप जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूर्णिया में बंद का मिलाजुला असर
पूर्णिया में राजद के आह्वान पर बंद का मिलाजुला असर है। शहर में बाजार खुले हुए हैं। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर है। नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। शहर के आरएन सा चौक को चारों तरफ से जाम किया, भट्ठा बाजार भी बंद है। राजद के नेता शहर भ्रमण कर बंद कराने में लगे हुए हैं। इस वजह से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

कानून के विरोध में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता
सुपौल। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शनिवार की सुबह से ही जिलेभर में राजद कार्यकर्ताओं की टोली सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। राजद के बिहार बंद को रालोसपा और समर्थन मिला है। कार्यकर्ता सीएए और एनआरसी को वापस लेने की मांग करते हुए केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। शहर के लोहियानगर चौक पर राजद विधायक सह जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और शहर में घूम घूमकर दुकानों को बंद कराया। जाम को तोड़कर निकलने वाले लोगों के साथ नोंक-झोंक भी हुई। उधर, बंद को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। सुबह करीब सवा 10 बजे एसपी स्वयं काफिले के साथ लोहियानगर चौक पहुंचे और बंद समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील भी की। इसके बाद वहां से निकल गए। इधर, बंद को लेकर शहर की दुकानें बंद रही। इससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

बांका में राजद का बंद असरदार
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ राजद का बिहार बंद का बांका में शनिवार को काफी असर देखा गया। सुबह से ही राजद समर्थक सड़क पर निकल आया तथा बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पहुंचकर रोक दिया। इसके अलावे गांधी चौक पर राजद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया था था। सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी राज्य समर्थकों के द्वारा जगह-जगह जाम कर प्रदर्शन किया गया। सड़क जाम के कारण लोगों को आवागमन में घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं बाजार की भी दुकानें बंद है तथा बंदी का असर देखा जा रहा है।