Kosi Live-कोशी लाइव बिहार बंद:मधेपुरा में रहा संपूर्ण चक्का जाम घंटो बाधित रखा रेलवे और सड़क परिवहन के परिचालन को । - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

बिहार बंद:मधेपुरा में रहा संपूर्ण चक्का जाम घंटो बाधित रखा रेलवे और सड़क परिवहन के परिचालन को ।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा रहा संपूर्ण चक्का जाम घंटो बाधित रखा रेलवे और सड़क परिवहन के परिचालन को ।
.......
देखें वीडियो।


ज्ञात हो कि विगत दिन नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने आज बिहार में बंद का आह्वान किया है. सीएए को लेकर पूरे राज्य में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरेे और विरोध प्रदर्शन किये. पार्टी की ओर से पहले ही कहा गया था कि उनका यह 'बिहार बंद' शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा. आरजेडी के इस बंद की अगुवाई पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध करेंगे, बिहार बंद करेंगे. कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की गई है.


मौके पर अध्यक्षता कर रहे छात्र राजद के जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा : एनआरसी और सी ए ए बिल के खिलाफ राजद ने प्रथम दिन से ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे और भारत में राजद पहली ऐसी पार्टी थी जिन्होने नागरिक संशोधन विधेयक के लोकसभा में लाने के वक़्त से ही रोस जताना शुरू कर दिया था ।
देश की भावना आहात करने की जो षड्यंत्र कुछ सरकार के अपराधी प्रविर्ती ने नुमाइंदे को हम सभी भारत के नागरिक यह मजबूती से बता देना चाहते है कि अब फिर अगर संविधान से कोई छेड़-छाड़ किया गया तो देश माफ़ नही करेगी और तब सरकार को स्टूडेंट पावर का अहसास हम कराएँगे ।
यही आगे की जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी छात्र राजद के साथियों ने बिना किसी को जान-माल की छती/हानि पहुचाये हमने मधेपुरा बन्द को सफलतापूर्वक अंजाम दिया सड़क और रेलवे परिचालन रोक कर विरोध करने वक़्त भी हमने हॉस्पिटल-दावा खाना- एम्बुलेंस - स्कूली बच्चे के गाड़ियों सही सभी माँ बहनो को हमने सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश की ।

मौके पर मौजूद माधव कुमार , ईशा असलम, जापानी यादव , बिट्टू यादव ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि :

निकम्मी सरकार से 1 कश्मीर संभल नही रहा है और अब नए नागरिकता संशोधन विधेयक से आप 7 नए कश्मीर बनाने जा रहे हैं……बहुत कम लोगो को मालूम है कि इस नए नागरिकता संशोधन विधेयक का सबसे कड़ा विरोध पूर्वोत्तर में हो रहा है लेकिन हमारा सरकार इतना बिका हुआ है कि इस बारे में कोई चर्चा होता भी नही दिख रहा है. वह इस नए नागरिकता संशोधन विधेयक के दुष्परिणाम क्या होंगे उसके बारे जरा सी बात करने को तैयार नही है! पूर्वोत्तर भारत में इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. लेकिन शेष भारत का मीडिया इन प्रदर्शन को नजरअंदाज कर रहा है।
NRC के मुताबिक, 24 मार्च 1971 के बाद अवैध रूप से देश में घुसे अप्रवासियों को निर्वासित किया जाएगा. चाहे वह किसी जाति धर्म के हो लेकिन इस नए नागरिकता विधेयक में बीजेपी धर्म के आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता देने जा रहीं है जिससे इस क्षेत्र के मूल निवासियों के अधिकारों का हनन होगा ओर एक नया संघर्ष पैदा हो जाएगा.

मौके पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे संजीत,प्रवीण,बसंत,अभिलाष और नितीश ने बताया कि :

दरअसल यह सारी योजना संघ की बनाई हुई है इस विधेयक के पारित होने के बाद देश मे हिन्दू ओर मुस्लिम के बीच एक ऐसी लकीर खिंच जाएंगी जो किसी के मिटाने से भी मिटा नही पाएगी यही संघ का असली एजेंडा है दरअसल असम में एनआरसी की फ़ाइनल सूची से जो 19 लाख लोग बाहर रह गए हैं, उनमें बड़ी संख्या में हिंदू शामिल हैं अब उन्हें जैसे तैसे कर के अंदर लेना है इसलिए इस विधेयक को बेहद फुर्ती के साथ पास कराने की कोशिश की जा रही है यदि इस बिल को लागू किया जाता है तो इससे पहले से अपडेटेड नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) बेअसर हो जाएगा ओर यही संघ ओर भाजपा का मूल उद्देश्य है

मौके पर मौजूद रहे .........छात्र राजद, माधव यादव, संजीत सिंह यादव, प्रवीण यादव, प्रधान महांसचिव जापानी यादव, लक्ष्मण यादव,सोनू कुमार, अक्षय कुमार, दिव्यांशू कुमार, बोबी कुमार, छोटू भाई, अभिनाश कुमार, अभिलाष यदुवंशी, बसंत कुमार, राजू यादव, आकाश यदुवंशी, मिथलेश यादव, विवेकानंद कुमार,छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष आशिष आर्दश, छात्र राजद नगर अध्यक्ष ओम शिव कुमार, राजद युवा जिला अध्यक्ष मुन्ना खान,युवा प्रधान महासचिव संजय भारती, रंजीत कुमार, निरज कुमार, दीपक कुमार, निराला कुमार,युवा राजद जिला उपाध्यक्ष विकाश यादव,धीरज कुमार, राजद अकलियत प्रवक्ता कारी मुरसलीन, सलाहउदीन,राजा कुमार, मनीष कुमार, उदय कुमार, रवि कुमार, ए०आई० एस०एफ जिला अध्यक्ष मो०वसीम, मो० रफी आलम,किशोर यादव, नवीन कुमार, नीतीश कुमार, हीम सागर, रौशन कुमार, आशुतोष कुमार, सुधीर कुमार, बमबम कुमार, छोटू कुमार, निरंजन निराला,