कोशी लाइव_नई सोच नई खबर"
काउंटर से चोरी कर भाग रहे महिला को लोगों ने पकड़ा
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार के समीप स्थित एक जनरल स्टोर के काउंटर से नकद रुपये की चोरी कर भाग रहे एक महिला और एक लड़के को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के पास से चोरी के रुपये बरामद हुए। गांधी पथ निवासी दुकानदार श्यामसुंदर साह ने बताया कि सोमवार की शाम उनकी दुकान पर एक महिला और एक लड़का आया और सामान लेने की बात कही। इसी बीच वे दूसरे ग्राहकों को सामान देने लगे। जिसके बाद महिला और लड़का दुकान से बाहर जाने लगा। जब काउंटर स्थित गल्ला पर नजर गई तो उससे कुछ कटा-फटा व कुछ अच्छे रुपए गायब थे। जिसके बाद महिला और लड़के को अन्य लोगों के सहयोग से पकड़ा गया। उसके पास से कटा-फटा व अच्छे रुपए बरामद हुए। महिला गांधी पथ की सलिमा खातुन व लड़का ने मो. सिकंदर बताया जा रहा है। जिसके बाद पहुंची पुलिस के हवाले दोनों को कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
------
