कोशी लाइव_नई सोच नई खबर"
सहरसा। प्रखंड के 14 ग्राम पंचायतों को वाईफाई से लैस चौपाल बनाने का काम चल रहा है। आने वाले समय में गांवों की चौपालों पर ग्रामीण अपने-अपने मोबाइल पर वाट्सएप पर चैटिग करते हुए नजर आएंगे। ग्रामीण इंटरनेट की दुनिया का फायदा भी उठा सकेगा। बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि पंचायतों में वाईफाई से लैस चौपाल बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। गांवों को इंटरनेट से लैस करने के लिए सरकार की ओर से वाईफाई चौपाल योजना शुरू की है। इसके माध्यम से गांव के लोगों को बेहतर नेट कनेक्टिविटी मिलेगी। गांवों की नेटवर्क सीमा पंचायत की परिधि के हिसाब से सेट की जाएगी। ग्राम पंचायत का पंचायत भवन, स्कूल या सरकारी भवन जहां बंद कमरा हैं वहां सेन्टर बनाया जा रहा है।

ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
----
केन्द्र सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत देश की हर ग्राम पंचायत को इंटरनेट की दुनिया से जोडऩे के लिए वाईफाई चौपाल योजना शुरू की है। इसमें हर गांव में वाईफाई चौपाल बनाई जाएगा। जहां पर पोल लगाकर 300 मीटर के रेडियस में वाईफाई कनेक्शन का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। खास बात यह कि यदि एक गांव को ग्रामीण दूसरे गांव में जाता है जहां पर वाईफाई पोल लगा है तो वह इंटरनेट कनेक्शन को वहां भी चालू रख सकते हैं।
---
कई पंचायतों में शुरू हुआ वाईफाई
----
नवहट्टा पश्चिमी पंचायत के बालू टोला के समीप सामुदायिक भवन में वाईफाई सेंटर खोला गया है। नवहट्टा पूर्वी में कन्या मध्य विद्यालय के एक छोटे से कमरे में यह सेवा प्रारंभ की गई है। कासिमपुर एवं चंद्रायण के पंचायत भवन में मोहनपुर पंचायत अंतर्गत भकुआ सामुदायिक भवन में वाईफाई पोल लगाया गया है।