कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी हनुमान मंदिर के समीप से पुलिस ने उपेन्द्र चौधरी के घर से आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर उपेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सूचना मिली कि शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिस आलोक में पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। उसने अपना नाम उपेन्द्र चौधरी बताया। जब घर की तलाशी ली गई तो हरियाणा निर्मित आठ बोतल करीब तीन लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस ने परमिनियां निवासी पिटू चौधरी को परमिनियां चौक के समीप से गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।