कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के सरौनीकला पंचायत में बीते रविवार की रात्रि सरौनी मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गुप्ता की हुई हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। घटना को लेकर मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें नवीन मंडल गिरोह द्वारा अपने दबंगता दिखाने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस कांड में गिरोह के पांच लोगों को नामजद किया गया है। इसके पूर्व में मुखिया पति को गिरोह के सदस्यों ने रंगदारी की मांग करते हुए घर पर आकर हवाई फायरिग की थी। बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है। राजनीतिक विवाद एवं जबरन योजना का दवाब बनाने के कारण हत्या का कारण बताया गया है। इस मामले में नवीन मंडल गिरोह का नाम आने से लोग दहशत में है। घटना के दो दिन बीतने के बावजूद परिजनों के कारूणिक क्रंदन से गमगीन माहौल है। पत्नी फुट-फुटकर रोते हुए कह रही है कि हमसे ऐसी क्या भूल हुई जो कि हमारा घर ही उजाड़ दिया गया। वहीं मुखिया के बच्चे भी अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं। उधर पुलिस कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो, वह बच नहीं पाएगा। बताया जाता है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बिदुओं पर अनुसंधान कर रही है। मुखिया के परिजनों की सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरौनी में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि नवीन मंडल पर बिहारीगंज सहित आसपास के कई थाने संगीन मामले दर्ज है। वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है, जल्द ही इस हत्यकांड का पटाक्षेप कर सभी अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि लोगों का कहना है यदि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो लोग फिर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यद्यपि लोगों ने प्रशासन पर पूरा विश्वास जताया है। अब देखना है कि पुलिस इस हत्याकांड में संलिप्त बदमाशों को कब तक गिरफ्तार करने में सफल हो पाती है।