कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा जिले के सोनवर्षाराज के बसनही थाना क्षेत्र के नासी टोला बडसम मुख्य मार्ग पर डीह टोला के समीप हथियार के बल पर नगदी सहित जेवरात छीनने का एक मामला सामने आया है।घटना के बाबत पिडित बडसम गांव निवासी दिपक कुमार यादव ने बसनही थाना में एक लिखित आवेदन देकर पंचायत के मुखिया जयचंद्र यादव व गांव के ही अरविंद यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों पर छीनने का आरोप लगाया है।थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार पिडित दिपक कुमार यादव सोनवर्षा से वापस अपने गांव बडसम जा रहा था कि डीह टोला के समीप उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा हथियार के बल पर रोक कर बीस हजार रुपये नगदी सहित सोने का चेन छीन लिया।और घमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी ने जो बसनही थाना में आवेदन दिया है उसे वापस करो।नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देगें।जबकि लगाये गए आरोप के संबंध में बडसम पंचायत के मुखिया जयचंद्र यादव ने बताया कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद और गलत है।आपसी विवाद को लेकर ऐसा किया जा रहा है।मालूम हो कि पिछले दिनों मुखिया के द्वारा दिपक कुमार यादव के खिलाफ पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा अरविंद यादव के द्वारा पेड काटने का आरोप लगाया था।इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।