कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। नागरिकता बिल संशोधन के विरोध में लोकतांत्रिक युवा जनता दल के जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के कर्पूरी चौक पर पीएम का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के द्वारा सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। पूरे देश में बढ़ती महंगाई, दिनोंदिन बढ़ते लूट, हत्या एवं दुष्कर्म जैसी मुद्दों से भटकाने के लिए सरकार लगातार नए पैंतरे आजमा रही है। वहीं लोजद के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा कर गुमराह करने का काम किया है। पूरा देश आर्थिक मंदी की चपेट में है और सरकार अपनी नीतियों से आमजन पर दवाब बनाने में लगी हुई है। वहीं युवा लोजद नेता अमरेश कुमार एवं युवा लोजद के जिलाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र कुमार ने भी देश में बढ़ रहे अपराध एवं नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विरोध प्रकट किया। मौके पर प्रसन्न कुमार, भुमनेश्वरी यादव, गोपाल यादव, अमरेश कुमार, गणेश यादव, कमल दास, दिनेश ऋषिदेव, राजकिशोर यादव, धीरेंद्र कुमार, राजनंदन यादव, प्रमोद यादव, विकास यादव, नवीन कुमार, सिकदर ऋषिदेव, बबलू, श्याम सुंदर यादव, मनीष कुमार, अमर कुमार, दीपक कुमार, राजीव यादव सहित अन्य मौजूद थे।