कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
पिपरा(सुपौल): पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी से 18 बोरा में 2160 बोतल दिलवाले 300 एमएल का देशी नेपाली शराब बरामद किया है। डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पिपरा पुलिस बुधवार की अलसुबह कटिग चौक के समीप वाहन जांच कर रही थी। उसी समय टाटा सफारी को भी रोका गया। परंतु पुलिस को देख भागने लगा। कमलपुर की ओर से सखुआ रास्ते परसा के समीप एक घर को ठोकर मारते हुए रुका और कुहासे की वजह से चालक भागने में सफल रहा। वाहन साउथ दिल्ली के अवतार सिंह का बताया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस एक्शन में है और गश्ती बढा दी है। हर आने-जाने वालों पर भी पैनी नजर रखी हुई है। वाहन जब्ती को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है कि आखिर पुलिस को चकमा देकर करोबारी फरार हो जाते हैं। जबकि इस करोबार में कहीं न कहीं स्थानीय लोग रहते हैं।