कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
लौकहा बाजार(सुपौल): सदर प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत के वर्तमान मुखिया श्यामसुंदर भगत के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली-गालौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले के लेकर मुखिया ने लौकहा ओपी को आवेदन देकर उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि गुरुवार की सुबह घर से बाहर किसी कार्य से जा रहा था कि अचानक पश्चिम दिशा की ओर से आकर लतराहा गांव वार्ड नंबर दस में उमेश कामत घर के नजदीक दो बाइक पर सवार छह व्यक्ति ने रोककर मुझे पकड़ लिया तथा गाली गलौज करने लगा। जिसमें एक व्यक्ति को हमने पहचान लिया। वह अमहा वार्ड नंबर पांच निवासी फंटुश कुमार उर्फ आशीष कुमार उन लोगों ने मेरे साथ बदसलूकी के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दे गया है। कहा कि आशा कार्यकर्ता की बहाली में चलकर हस्ताक्षर करो नहीं तो जान से मार देंगे। हल्ला सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। तभी ये लोग वहां से भाग गए। इधर आरोपित के पिता ने बताया कि मुखिया को एक लाख रुपये आशा कार्यकर्ता की बहाली में दिये थे। उसी को पचाने के लिए लिए षड्यंत्र रच कर मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। इस बाबत लौकहा ओपी के प्रभारी अध्यक्ष बाल्मीकि यादव ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है