Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।हथियार के बल पर हुई लूट की दो घटनाएं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 26, 2019

सहरसा।हथियार के बल पर हुई लूट की दो घटनाएं

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। धबौली मुख्य मार्ग पर बुधवार की शाम अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो छिनतई की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पस्तपार के सखुआ निवासी शशि कुमार यादव ने पुलिस को आवेदन में कहा है कि बिसनपुर हाट से अपना कपड़ा दुकान बंदकर शाम में अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। कहरा धबौली के बीच ड्रेनेज के समीप अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर बिक्री का आठ हजार नकदी और सैमसंग कंपनी का मोबाइल जिसमें 9608541977 नंबर लगा था, लूट लिया। बाइक स्टार्ट नहीं होने पर बाइक को छोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ बोल्टाज लिमिटेड कंपनी के साइड इंजीनियर आशुतोष नारायण ग्राम अरैई थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद पीरनगर ने आवेदन में कहा है कि वे खोखसी से साइड विजिट कर पस्तपार होते मधेपुरा जा रहे थे कि थोड़ी दूरी पर तीन बाइक सवार बदमाश ओवरटेक कर पिस्टल दिखाते हुए हीरो ग्लैमर बाइक, सैमसंग ग्लैस्की मोबाइल, पर्स समेत 500 नकदी और आइसीआइसीआई बैंक का एटीएम लूट कर कहरा की तरफ भागने निकले। इस बाबत ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर बदमाशों का गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आवेदन प्राप्त होते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि उक्त सड़क पर कई बार उजले रंग के अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।