Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:सहरसा के दोनों रेलखंडों में मिलने लगी वाई-फाई की सुविधा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 27, 2019

बिहार:सहरसा के दोनों रेलखंडों में मिलने लगी वाई-फाई की सुविधा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पूर्व मध्य रेलयात्रियों की सुविधा के लिए नित्य नई-नई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। यात्रियों को हाईटेक और नि:शुल्क इंटरनेट की सुविधा देने के लिए सहरसा के दो रेलखंडों में विभिन्न स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा बहाल कर दी है। वाई-फाई की सुविधा बहाल होने से यात्रियों को बहुत राहत मिली है। रेलवे ने पहले यह सुविधा महानगरों में ही दी थी लेकिन अब यह सुविधा छोटे स्टेशनों पर उपलब्ध होने लगी है।
पूर्व-मध्य रेल समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सहरसा स्टेशन ए ग्रेड में शामिल है। सहरसा से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के बीच हर स्टेशन पर वाई- फाई की सुविधा उपलब्ध है। वहीं सहरसा से मानसी रेल खंड के बीच सोनवर्षा कचहरी, सिमरीबख्तियारपुर, कोपरिया स्टेशन पर इसी दिसंबर माह में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। अब धामारा व बदला घाट स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा शेष है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह के अंदर इनदोनों स्टेशनों को वाई-फाई की सुविधा से लैस कर दिया जाएगा। इसके बाद सहरसा से सुपौल-सरायगढ़ के बीच वाई- फाई के उपकरण लगाने की तैयारी में रेल प्रशासन जुटा हुआ है।