कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय में खुले जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के आधार केंद्र पर गुरूवार को अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने पहुंची एक महिला बेहोश हो गयी। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गयी।
जानकारी अनुसार आधार केंद्र पर सुधार करने और निर्माण कार्य होता है। यहां लोगों ने बताया कि एक ही कार्य के लिए आवेदकों को तीन से चार बार बुलाया जाता हैं और आधार कार्ड बनवाने ,सुधारवाने एवं प्रिट निकलवाने के नाम पर आवेदकों से रुपए भी लिए जाते हैं। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए सौर बाजार पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 मंडल टोला निवासी इंदल मंडल की पत्नी रेणु देवी ने सुबह दस बजे से अपने दो बच्चों को लेकर लाइन में खड़ी थी और अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। अचानक दोपहर के करीब दो बजे ठंड का प्रकोप से खुद नीचे जमीन पर गिर गयी और बेहोश हो गयी। लाइन में लगे लोगों में अफरातफरी मच गयी। मौके पर पूनम देवी, ललिता देवी, बतिसीया देवी, सोनी देवी, सुनीता कुमारी, अर्पणा कुमारी समेत दर्जनों लोगों ने वरीय अधिकारी से दो काउन्टर समेत दो आधार कार्ड सेन्टर खुलवाने की मांग की है। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढंढानियां ने बताया कि आधार कार्ड में धांधली की जांच अपने स्तर से करवा रही हूँ।
