Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ग्वालपाड़ा:गांजा पीने के दौरान दोस्त को दिया हथियार रखने, असली-नकली देखने में चली गोली, हुई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 27, 2019

मधेपुरा।ग्वालपाड़ा:गांजा पीने के दौरान दोस्त को दिया हथियार रखने, असली-नकली देखने में चली गोली, हुई मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

गांजा पीने के दौरान दोस्त को दिया हथियार रखने, असली-नकली देखने में चली गोली, मौतथाना क्षेत्र अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के सुखासन वार्ड संख्या-12 में बुधवार की रात लगभग 10 बजे अलाव तापने के दौरान...


अरार ओपी क्षेत्र के सुखासन गांव बुधवार की रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। महादलित परिवार का मृतक युवक पेशे से ट्रैक्टर चालक था। परिजनों ने साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है। मृतक छुतहरू ऋषिदेव (25) सुखासन वार्ड 12 के महादलित टोला का रहने वाला था। उसके घर के निकट ही घटना को अंजाम दिया गया।
मृतक के पिता अगहनु ऋषिदेव और पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था। ट्रैक्टर चलाकर शाम में घर लौटा था। रात में गांव के ही कुछ लोगों के साथ वह भोज खाने गया था। गांव में ही वार्ड सदस्य चंदेश्वरी ऋषिदेव के यहां श्राद्ध का भोज था।भोज खाकर घर लौटने के दौरान कुछ लोगों के कहने पर वह ग्रामीण लक्ष्मी ऋषिदेव के आंगन में रुक कर अलाव तापने लगा। लोगों का कहना है कि अलाव के पास बैठ कर सभी गांजा पीने की तैयारी में थे। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई।
अलाव के पास बैठे लोग वहां से भागने लगे। शोरगुल सुनकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक का शव अलाव के पास ही पड़ा हुआ था। उसकी आंख में गोली लगी थी। परिजनों का कहना है कि अलाव के पास बैठे लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की बताई गयी है। सूचना मिलते ही अरार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
घटना को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चा हो रही है। मृतक के परिजन साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं गांव के लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि कट्टा से छेड़छाड़ के दौरान गोली चलने से यह हादसा हुआ है।अरार ओपीध्यक्ष राजबली कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।