कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
नागरिकता संशोधन एक्ट(सीएए) और एनआरसी के विरोध में बुधवार को सहरसा शहर में विशाल रैली निकाली गई। सीएबी कानून वापस लेने और एनआरसी कानून लागू नहीं करने की मांग को लेकर भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा।
लोगों ने दोनों कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। रैली में राजद, वामपंथी दलों, बमुपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जुलूस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के माध्यम विभिन्न धर्मों के बीच एकता का संदेश देते हुए तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए गए।
