Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आनंद मोहन की रिहाई के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

सहरसा।आनंद मोहन की रिहाई के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सजायाफ्ता बंदी पूर्व सांसद आनंद मोहन को आरोप मुक्त करते हुए सम्मानजनक रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय के मुख्यद्वार पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और आमलोगों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर किये। दो सेट में किए जा रहे इस हस्ताक्षर की एक प्रति राज्यपाल को और एक प्रति राष्ट्रपति को समर्पित की जाएगी। अभियान के संयोजक संजय कुमार राणा एवं ज्योति कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के बाद राष्ट्रपति को अपील भेजी जाएगी। जिसमें पूर्व सांसद आनंद को गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में पूरी तरह निर्दोष करार देने का अनुरोध किया जाएगा। संयोजक ने कहा गया कि सिर्फ भड़काउ भाषण को आधार मानकर पांच हजार की भीड़ के कुकृत्य की सजा किसी एक व्यक्ति को पहले मृत्युदंड और फिर आजीवन कारावास देना कहीं से भी न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। जबकि मामले के बांकी सभी आरोपी बरी हो चुके हैं। हस्ताक्षर अभियान के जरिए घटना से संबंधित सभी पहलुओं का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि उनकी सजा एक सत्तासीन राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। इनलोगों ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि न्यायिक विशेषज्ञों की राय लेकर उन्हें दोषमुक्त किया जाए, ताकि न्याय के प्रति आमजन का विश्वास बहाल हो सके। इस अभियान के तहत जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, सचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आदित्य ठाकुर, विनय कुमार सिंह, त्रिलोकी मिश्रा, चंदन वर्मा, जावेद आलम, जवाहर सिंह, कुमार आशुतोष सिंह, पंपल कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, राजू मिश्रा,संजीव राय, सुशील वाजपेयी, जयकुमार सिंह, अनिल चौधरी, मनतोष चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं व आमलोगों ने हस्ताक्षर किया। अभियान के नेतृत्वकर्ता ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुन: न्यायालय के मुख्यद्वार पर शुक्रवार को सोनवर्षा प्रखंड व रविवार को पतरघट प्रखंड में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में चलाया जाएगा।