Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े शिक्षक से 2लाख 5हजार लूटे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

मधेपुरा।बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े शिक्षक से 2लाख 5हजार लूटे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक सहायक शिक्षक से दो लाख पांच हजार रुपये लूट लिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना सोमवार की दोपहर कृष्ण टोला से टिल्लारही जाने वाली सड़क में गांधी टोला गोढीयारी के पास हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिक्षक से फर्द बयान लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। बताया गया कि रसलपुर धुरिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरासी टोला में कार्यरत सहायक शिक्षक शंभू शरण यादव सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे चौसा के एसबीआई बैंक से दो लाख पांच हजार रुपए की निकासी करने के बाद वह एक बाईक पर सवार होकर अपने पुत्र के साथ गांधी टोला गोढीयारी के बिपिन ठाकुर को जमीन खरीदारी के लिए एडवांस देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कृष्ण टोला से टिल्लारही जाने वाली सड़क में गांधी टोला गोढीयारी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशो ने झोला में रखे रुपये को झपट लिया।
घटना के बाद गांव में कुछ देर तक के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ ग्रामीणो ने दुसरे बाईक से बदमाशो का पीछा भी किया लेकिन वे रास्ते में चमका देते हुए भागने में सफल रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने कहा कि घटना के बाद पीड़ित शिक्षक का बयान लेकर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है है। बदमाशो के खिलाफ विधि सम्मत कारवाई की जाएंगी।