कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सोमवार की रात महिषी थाना क्षेत्र के सिरवार गांव में रात में अचानक आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के मोबाइल और किराना दुकान समेत दो घर जलकर राख हो गया। परिवार के मुखिया सीताराम साह का घर, उनके पुत्र मोहन साह के मोबाइल की दुकान व उसमें रखे कंप्यूटर सेट एवं अन्य सामान जलकर राख हो गये। वहीं संजीत कुमार व रंजीत कुमार साह का घर एवं किराना दुकान जलकर खाक हो गया। चश्मदीद की मानें तो इस अगलगी की घटना में कई लाख रुपए का मोबाइल, कंप्यूटर, किराना सामान एवं अन्य चीजों के नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने की घटना में घर में बंधा मवेशी बुरी तरह झुलस गया तो वहीं एक बकरी तीन बच्चा भी जलकर खाक हो गया। पीड़ित सीताराम साह ने बताया अगलगी की घटना से ऐसा लगता है किसी ने दुश्मनी से आग लगा दिया है हालांकि किसी को देखा ही नहीं। इस घटना को लेकर पीड़ित ने थाना एवं अंचलाधिकारी को अपना आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की बाबत सनहा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद पूर्व मुखिया चिरंजीवी झा, राजद कार्यकर्ता दिनेश यादव, पवन साह इत्यादि ने स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए अफसोस जताया है। पूर्व मुखिया चिरंजीवी ने कहा के आग लगने की घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है।