कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को स्कूली बच्चों के बीच पार्टी नेताओं ने उपहार बांटा। इस दौरान पप्पू यादव के लंबी उम्र की कामना की गई। पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन यादव की अगुवाई में एक निजी स्कूल में बच्चों के साथ पप्पू यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बच्चों को उपहार दिया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर गुप्ता, सचिव शैलेन्द्र शेखर, जिला अध्यक्ष महबूब आलम जीबू, रंजन यादव ने कहा कि पप्पू यादव व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं। गरीब, युवा, आम लोगों के दिलों में बसते हैं। वो समतामूलक समाज के पक्षधर हैं और आज भी लोगों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि हर जरूरतमंद की सेवा और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करने वाले जननेता पप्पू यादव मानव सेवा की एक मिसाल पेश की है। बिहार के हर घर से उनका नाता है। इस अवसर पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके कार्यों पर चर्चा की गई। मौके पर युवा कार्यकारी अध्यक्ष संजय सुमन, प्रगति क्लासेस के निदेशक नंदन यादव, राजीव कुमार, पार्टी नेता कुमार अमरज्योति, विकास कुमार, पंकज क्रांति, पप्पू भगत, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Tuesday, December 24, 2019
सहरसा।पप्पू यादव के जन्मदिन पर बच्चों के बीच बांटा उपहार
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
