Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोन कसूर के सजा देलहक हो अल्लाह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 24, 2019

सहरसा।कोन कसूर के सजा देलहक हो अल्लाह

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। कोन कसूरक सजा देलहक हौ अल्लाह। आब ककरा भरोसे चार मासूम बच्चा के लालन पालन करबै। उक्त बातें कहते-कहते मृतक आलम की पत्नी सलीमा खातून बेहोश हो जाती थी। उनके इस क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई थी। वहीं पिता मो. फजिल एवं माता जमीला खातून पुत्र के मौत की सदमा से बेहोश पड़े थे। जबकि मासूम दो पुत्र मो. आजम एवं मो. एहसान, दो पुत्री सलिया एवं साजिया को पता नहीं था कि सड़क पर मृत पड़े उनके पिता अब ऐसी गहरे नींद में सो गये हैं कि अब कभी जगने वाला नहीं है। चारों बच्चे जमा भीड़ को टकटकी निगाहों से देख रहे थे। मालूम हो कि दोरमा गांव में अपने घर से बाहर सड़क किनारे अपने पड़ोसी से वार्तालाप कर रहे मो. आलम को सुपौल की ओर तेज रफ्तार जा रहे अनियंत्रित एक अज्ञात ट्रक कुचलते फरार हो गया। इस घटना में आलम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आलम की मौत के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।