Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बेलदौर:प्रखंड प्रमुख विकाश कुमार के कार्यालय में पीडीएस से संबंधित लाभुकों का लग रहा है तांता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

खगड़िया/बेलदौर:प्रखंड प्रमुख विकाश कुमार के कार्यालय में पीडीएस से संबंधित लाभुकों का लग रहा है तांता

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

रतुल कुमार सोनी रिपोर्ट

प्रखंड प्रमुख विकाश कुमार के कार्यालय में पीडीएस से संबंधित लाभुकों का लग रहा है तांता, लाभार्थियों के द्वारा अपनी अपनी समस्या का दुखरा सुनाया जा रहा है, क्योंकि पोस मशीन लगने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है, जिसमें की कुछ जगह दिक्कत नहीं रहने के कारण भी लोगों को लौटाया जा रहा है, अतः मैं प्रखंड प्रमुख प्रखंड अंतर्गत सभी डीलरों से विनम्र आग्रह करता हूं, कि लोगों के समस्या का निदान अपने स्तर से करा दें क्योंकि आमलोग ब्लॉक के कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक जाएंगे पर उसके समस्या का निदान नहीं होगा, इसलिए प्रखंड प्रमुख ने आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायक सुबोध कुमार को बुलाकर इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उनके द्वारा बताया गया कि उस मशीन में सारी सुविधाएं हैं, लोगों के आधार कार्ड को जोड़ना, हटाना, संबंधित सभी क्रियाकलाप उस मशीन में है, रही कार्ड की समस्या उस समस्या का भी निदान डीलर लोग अपने स्तर से करा सकते हैं, सभी लोगों को ट्रेनिंग दिया गया है, मैं खुद अपने स्तर से डीलरों के यहां जाऊंगा और इन लोगों के समस्या का निदान करूंगा, प्रखंड प्रमुख ने अपने अस्तर से सभी कर्मी को ध्यान देने के लिए कहा !