Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।पू० प्रधानमंत्री सह किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनायी गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 23, 2019

मधेपुरा।पू० प्रधानमंत्री सह किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनायी गई

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सोमवार समय 1:00 बजे दिन में भूपेंद्र नारायण मंडल विशविघालय मधेपुरा के उत्तरी परिसर के विज्ञान संकाय में पू० प्रधानमंत्री सह किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती मनायी गई!आंतरिक परिवाद समिति सदस्य सह कौंसिल मेंबर स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय, भू०ना०म० वि०वि० मधेपुरा बिट्टू कुमार के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई! वहीं बिट्टू कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान के एक सच्चे किसान नेता थे ! किसानों की बात करने वाले अभी तक मात्र वहीं एक सच्चे प्रधानमंत्री थे ! चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे देश की समृद्धि का रास्ता गाँव के खेत एवं खालिहानों से होकर गुजड़ता है उनका कहना है कि भष्ठाचार की कोई सीमा नहीं है चाहे कोई भी लीडर आ जाय चाहे कितना भी  अच्छा कार्यक्रम चलावें जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्क़ी नहीं कर सकता है चौधरी सिंह जी किसान एवं गरीबों के तारणहार बनें! उन्होंने अपना सपूण जीवन गाँव के गरीबों और किसानों के लिए समपित कर दिया!
        वहीं इस जयंती पर निलेश कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जो ने सबसे पहले भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और आहवान किया कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचार धारा वाले व्यक्ति थे ।
     वहीं फिर आंतरिक परिवाद समिति सदस्य सह स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय कौंसिल मेंबर ने कहा कि मैं इस जयंती के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह निवेदन है कि वह किसानों की कृषि लोन माफ करें एवं सस्ते दर पर कृषि लोन दी जाय जिससे किसान अपना खेती कर सकें और सरकारी मंडी की व्यवस्था की जाय जिससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल सकें! इस मौके पर रतन कुमार उर्फ आर पी यादव , निलेश कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार,मुकेश कुमार,उज्जवल कुमार,नाताश राज,सपना राज,सुषमा भारती आदि छात्र/छात्रों मौजूद थे!!!