कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में बीते शनिवार की संध्या महज तीन घंटे के अंतराल पर पुरैनी के बघरा निवासी मुन्ना यादव एवं ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सरौनी पंचायत के मुखिया पति राजीव कुमार गुप्ता की नृशंस हत्या से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। विधायक सह पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सोमवार को पुरैनी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरी शोक व्यक्त की। साथ ही घटना की तीखी आलोचना की। विधायक ने मृतक मुन्ना यादव के बघरा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सूबे की डबल इंजन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार की लचर कानूनी व्यवस्था से राजीव कुमार गुप्ता जैसे स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि एवं किसान मुन्ना यादव की हत्या हुई है। पुलिस का खौफ उदाकिशुनगंज अनुमंडल में खत्म हो चुका है। अपराधियों के बेलगाम एवं बेखौफ हो चुका है। अब तो जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को कड़ी निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सूबे में बढ़ रहे लगातार आपराधिक घटनाओं का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सूबे के कानून मंत्री का क्षेत्र है। लेकिन यहां रोम जल रहा है और नीरो के वंशी बजाने वाली स्थिति है। इस क्षेत्र के 25 साल से प्रतिनिधित्व करने वाले माननीय क्षेत्र में कानूनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की बजाय हमेशा नौटंकी एवं मेला के उद्घाटन करने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर पुरैनी व ग्वालपाड़ा की पुलिस हत्याकांड का उद्भेदन कर हत्याकांड में संलिप्त हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करती है तो इसकी शिकायत डीजीपी से की जाएगी। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, पूर्व प्रमुख सह लोजद प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्रखंड राजद अध्यक्ष रामजी यादव, युगल किशोर यादव, अखिलेश मेहता, बलभद्र मेहता, कुमोद कुमार उर्फ सोनू झा, इंद्र कुमार ईलू सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।