कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधुबनी : बिहार में मधुबनी और दरभंगा की सीमा पर सकरी थाना के रैयाम में लूट के दौरान पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान अपराधियों द्वारा करीब 6 लाख रुपये लूटे जाने की चर्चा है. मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान आक्रोशितों ने रैयाम थाना में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर रोड़ेबाजी की तथा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया.
घटना के मद्देनजर दरभंगा से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक, दरभंगा एसपी के भी मौके पर आने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस हत्या एवं लूट की इस वारदात में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है.