Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: छात्र राजद ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला फूंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 6, 2019

मधेपुरा: छात्र राजद ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला फूंका

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

 मधेपुरा।छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा इकाई ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष छात्र राजद ईशा असलम के आह्वान पर, छात्र राजद जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार नारे लगाए।
        इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव डॉ विद्यानंद विधाता ने कहा कि नीतीश कुमार विचारधारा के बल पर नहीं, बल्कि पटना छात्र संघ चुनाव लाठी-डंडे, अवैध हथियार से जीतना चाहते हैं। पटना छात्र संघ चुनाव में जिसका जवाब पटना विश्वविद्यालय के छात्र वोट की चोट से देगी।
      इस अवसर पर जापानी यादव ,नीतीश यदुवंशी ,माधव कुमार ने कहा कि बिहार में हर तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है, बिहार सरकार छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने पर तुला है, इससे लगता है कि बिहार सरकार गरीब, वंचित ,शोषित समुदाय को पढ़ाने लिखाने से रोकने का सोची समझी साजिश प्रतीत होता है ।बेइंतिहा शिक्षण संस्थान में फीस बढ़ाना, सरकार के शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया को दर्शाता है।
       इस अवसर पर सदर प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू यादव ,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, सिंघेश्वर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज तथा जिला उपाध्यक्ष आशीष आदर्श, संघर्षशील कार्यकर्ता प्रवीण यादव ने कहा कि सरकार हर तरफ  सभी मोर्चो पर विफल साबित हो रही है ,सरकार आम जनता तथा बहू बेटियों को सुरक्षा देने में असफल साबित हो चुके हैं ।बिहार के बक्सर की घटना पर बिहार सरकार का मौन रहना दर्शाता है कि सरकार के संरक्षण व पोषित से हीं बिहार के बक्सर के घटना को अंजाम दिया है।
      इस अवसर पर अमरेश कुमार और नूनू बाबू ,अरुण कुमार ,अभिलाष कुमार ,अक्षय कुमार, नगर सचीव एजाज अहमद ,सदर प्रखंड महासचिव तंजीर आलम ने कहा कि नीतीश कुमार अपने कुर्सी को बचाने में ही अस्त व्यस्त रहते हैं। पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना का चक्कर सृजन घोटाला तथा बालिका गृह मुजफ्फरपुर से बचने के वजह से कर रहे हैं।

       इस अवसर पर छात्र राजद के दिव्यांशु कुमार, विकास कुमार, मौसम कुमार, ज्योतिष कुमार ,नवनीत यादव, बसंत यादव ,संजीत सिंह ,हिमांशु ,अक्षय कुमार ,भवेश यदुवंशी ,मोहम्मद सज्जाद उदय यादव, विजय यादव  सहित छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।