Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: ग्वालपाड़ा:विवाद में गोलीबारी करने की शिकायत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 6, 2019

मधेपुरा: ग्वालपाड़ा:विवाद में गोलीबारी करने की शिकायत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बिसबारी गांव में एक पुराने विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। गोलीबारी के मामले को लेकर गांव के ही सोनू कुमार उर्फ बिजली ने ग्वालपाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। थाना में दिए आवेदन में सोनू कुमार ने कहा है कि वह अपने भाई दिलखूश कुमार अपने खेत में गेहूं की बुआई कर रहे था। इसी दौरान किशुनगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चमन गांव के मनोज यादव,मिथिलेश यादव,सौरभ कुमार, हेमंत कुमार,सहित लगभग दर्जन भर बदमाशों ने हथियार से लैश होकर जान मारने की नियत से गोलीबारी की। घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना के एएसआई मु.निजामुद्दीन पुलिस बल के साथ मौके पर पर पहुंचे। लेकिन तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। वही घटना स्थल से पुलिस के द्वारा चार गोली का खोखा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।