Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।स्कूल के रास्ता को किया अवरुद्ध, शिक्षकों ने एसडीओ को दिया आवेदन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 17, 2019

सुपौल।स्कूल के रास्ता को किया अवरुद्ध, शिक्षकों ने एसडीओ को दिया आवेदन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
संतोष कुमार भगत।

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कदमाहा पंचायत के वार्ड नंबर 04 स्थित मध्य विद्यालय जाने वाली सड़क को कुछ लोगों के द्वारा पुआल का बोझ व टाट लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पाण्डेय को सौंपा है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग जोर-जबरदस्ती विद्यालय आने-जाने वाले जमीन व रास्ता पर पहले घर बना लिया है फिर बाद में अपनी जमीन बताकर रास्ता को कई दिनों से पुआल का बोझ और टाट लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। जिसके कारण शिक्षक और छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए खेत होकर जाना पड़ता है। आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय से सटे रास्ते से सैकड़ों मोटरसाइकिल और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से आम लोगों को भी दूसरे के खेत होकर आना जाना पड़ता है। जिस रास्ता को अतिक्रमण कर बाधित किया गया है उक्त जमीन विद्यालय की है। ग्रामीणों ने अवरुद्ध किये गए रास्ते और विद्यालय के जमीन में बनाये गए घर को हटवाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाई है।