कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब पूर्णिया से झपड़ा टोला निवासी एक किशोर का शव पहुंचा। किशोर के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे पूर्णिया का मामला बता रही है।
जानकारी के अनुसार, झपड़ा टोला निवासी कानो शर्मा का पुत्र 17 वर्षीय अनीष कुमार पूर्णिया में अपने रिश्ते के भाई के साथ रहकर पढ़ाई करता था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद उसका शव लेकर मंगलवार को उसके दोस्त झपड़ा टोला पहुंचे। दोस्तों का कहना था कि अनीष को ठंड लग गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। इधर उसके परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामला पूर्णिया का है। अभी तक इस मामले में आवेदन नहीं मिला है। वैसे ठंड लगने से मौत होने की बात सामने आयी है
