कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के केवटगामा गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने सहरसा के थोक किराना व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। लूट के शिकार व्यवसायी ने कुमारखंड थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार किराना सामान के थोक व्यापारी मां वीणा ट्रेडर्स गौतम नगर सहरसा के व्यवसायी मुकेश कुमार जदिया बाजार के रामकुमार अग्रवाल और टिकुलिया के रामनारायण पोद्दार से उधारी की वसूली कर टिकुलिया से ऑटो पर सवार होकर सहरसा लौट रहे थे। इसी दौरान कुमारखंड की ओर से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो का पीछा कर केवटगामा चौक से पूर्व घेर लिया और ऑटो रोककर बाइक से दो बदमाश उतर कर किराना सामान के व्यापारी पर पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की बात कही। व्यवसायी से बदमाशों ने रुपये छीनकर कुमारखंड की ओर भाग गये। व्यवसायी कुमारखंड से लौट कर थाना में लूट का आवेदन दिया। थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यापारी द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस घटना के उद्भेदन में जुट गयी है।
