Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। विधायक नीरज कुमार बबलू ने आरसीसी पुल सहित दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों में खुशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

सुपौल। विधायक नीरज कुमार बबलू ने आरसीसी पुल सहित दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों में खुशी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने मंगलवार को आरसीसी पुल सहित दो सड़क निर्माण  लकार्य का शिलान्यास, लोगों में खुशी।

सुपौल।संजय कुमार भगत/संतोष कुमार
छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने मंगलवार को लगभग 6.50 करोड़ के लागत से दो आरसीसी पुल सहित दो सड़क निर्माण का शिलान्यास किया । जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र के बलुआ पंचायत के मटियारी बरमोतरा के बीच गेड़ा नदी में लगभग तीन करोड़ की लागत बनाने वाली दो आरसीसी पुल का शिलान्यास किया । वहीं रामपुर पंचायत में एसएच 91 जदिया बलुआ पथ से यादव टोला, मंडल टोला, चौहान टोला होते हुए लालगंज पंचायत के महादलित टोला तक बनने वाली लगभग दो करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया गया । वहीं ग्वालपाड़ा के बोछाह चौक पूर्व निर्माधिन मुख्यमंत्री सड़क से चरणे पंचायत के प्रधानमंत्री सड़क तक लगभग 1.5 करोड़ की लागत से बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के एडीओ राकेश कुमार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के संवेदक विनोद कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री रणजीत कुमार मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शालिग्राम पांडेय, उतरी मंडल अध्यक्ष शंकर सहनी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण, पूर्व नगर अध्यक्ष बीरपुर गोपाल आचार्य, राजकुमार सिंह, नागेश्वर उपरझिया, कपिल यादव, शम्भू यादव, विपिन यादव, ओमप्रकाश मंडल, काली झा आदि मौजूद थे ।