Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।तिलाठी गांव में हुआ भोजपुरी फ़िल्म "चांद देखनी ओढनियां में" की शूटिंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2019

सुपौल।तिलाठी गांव में हुआ भोजपुरी फ़िल्म "चांद देखनी ओढनियां में" की शूटिंग

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुपौल।संतोष कुमार भगत।

छातापुर के लालगंज पंचायत के तिलाठी गांव में मंगलवार को मुरली फ़िल्म एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म "चांद देखनी ओढनियां में" का शूटिंग किया गया ।  तिलाठी गांव के गेड़ा नदी तट के किनारे, खेत, पगडंडी रोड आदि जगहों पर शूटिंग किया गया। इसके अलावे गांवों की पगडंडी रास्तों और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की दिनचर्या फिल्म यूनिट ने कैमरों में कैद की गई। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। फ़िल्म का निर्माता प्रभा देवी व सुशील सिंह है । इस फ़िल्म के डायरेक्टर गोपाल बिहारी, नायक की भूमिका में सुशील कुमार सिंह व नायिका की भूमिका में सृष्टि गुप्ता हैं। डायरेक्टर श्री बिहारी ने बताया कि अबतक उनके द्वारा हॉलिवुड से लेकर भोजपुरी 17 फ़िल्म का शूटिंग करवाया गया है । उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म में अश्लीलता को दूर करके बनाया जा रहा है, इस फ़िल्म को लोग अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर देख सकता है । यह फ़िल्म मार्च 2020 में उमीद है कि रिलीज हो जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या स्थानीय लोग थे। सभी लोग भी अपने गांव में फ़िल्म की शूटिंग होने से हर्षित थे।