कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अमन खान।
अमन खान।
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो |
सहरसा। बच्चों के विवाद में मंगलवार को चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बलहा की है। जख्मी कारी यादव सूर्या अस्पताल में जिदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
जख्मी के परिजनों के अनुसार बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने का विवाद हुआ। यह विवाद बाद में बढ़ गया और मंगलवार की शाम जख्मी कारी यादव को गोली मार दी गयी। परिजनों ने चंदर यादव व उसके बेटे सोनू पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार हमलावर दोनों आरोपी फरार है। इस बाबत एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जख्मी का बयान नहीं आया है। फिलहाल परिजन जख्मी कारी यादव के रिश्ते में चाचा चंदर यादव व उसके बेटे सोनू पर घटना को अंजाम देने की बात बतायी जा रही है। पुलिस दोनों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
