Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:राजद प्रदेश महासचिव के वाहन पर बदमाशों ने किया हमला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 31, 2019

मधेपुरा:राजद प्रदेश महासचिव के वाहन पर बदमाशों ने किया हमला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

मधेपुरा। बेखौफ बदमाशों के निशाने पर अब जनप्रतिनिधि भी हैं। बिहारीगंज में मुखिया प्रतिनिधि के हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मुरलीगंज थानाक्षेत्र में सोमवार की रात्रि राजद प्रदेश महासचिव ई.प्रभाष कुमार के वाहन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। वाहन पर प्रदेश महासचिव के भाई दिलीप नारायण सवार थे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी दिलीप नारायण के ऊपर सोमवार के देर रात्रि अपाचे एवं स्पलेंडर बाइक सवार हथियार से लैस पांच बदमाशों ने बेलदौर नहर के पश्चिम पड़वा चांप के समीप जान मारने का प्रयास किया। मामले की जानकारी दिलीप ने मुरलीगंज थानाध्यक्ष को दी है। उन्होंने बताया कि वे पटना से मधेपुरा होते हुए अपने घर रामपुर अपने चार पहिया वाहन से आ रहे थे। इसी बीच तीन बाइक पर सवार पांच बदमाश हथियार से लैस थे। वाहन रोककर बदमाशों ने जान मारने का प्रयास किया, लेकिन वे किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। वहीं वे लोग धमकी देते हुए भाग गए कि जब कभी मौका मिलेगा तो जान मार देंगे। उन्होंने बताया कि उनके भाई राजद के प्रदेश महासचिव एवं बिहारीगंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार इसी गाड़ी से अक्सर चलते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि बड़े भाई को समझ कर ही इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। इससे पहले भी अक्टूबर माह में इस तरह की घटना की संभावना को देखते हुए ई. प्रभाष ने अपने सुरक्षा के लिए जिला पदाधिकारी को भी आवेदन दिया था।