कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज-चौसा एसएच 58 मुख्य मार्ग के रहटा चौक के समीप पुलिया निर्माण के दौरान बनाए गए डायवर्सन में सोमवार की देर संध्या में ट्रक के फंसने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। काफी प्रयास के बाद मंगलवार की दोपहर फंसे ट्रक के बाहर निकलने के बाद यातायात प्रारंभ हो सका। मालूम हो कि सड़क निर्माण के दौरान उक्त चौक के समीप पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। संवेदक ने यातायात बहाल रखने के उद्देश्य से तत्काल बगल में कच्चे डायवर्सन का निर्माण कराया है। उक्त कच्चे डायवर्सन में सोमवार की देर संध्या लगभग आठ बजे लोडेड ट्रक फंस गई। डायवर्सन में ट्रक के फंसने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।