Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मोबाइल पर पारिवारिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अपलोड करें सेविका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 27, 2019

सहरसा।मोबाइल पर पारिवारिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अपलोड करें सेविका

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय भवन में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की सेविकाओं की बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक को डीपीओ रीता कुमारी, प्रभारी सीडीपीओ सह सिमरीबख्तियारपुर बीडीओ मनोज कुमार ने संबोधित किया। डीपीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि मोबाइल पर पारिवारिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अपलोड करने में सिमरीबख्तियारपुर की स्थिति चिताजनक है। प्रखंड क्षेत्र में मात्र 31 प्रतिशत ही कार्य अबतक अपलोड किया गया है। जिलेभर में सबसे अच्छा कार्य महिषी का है। डीपीओ ने सभी सेविका को चेतावनी दी कि सभी सेविका पारिवारिक सूची में सौ प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित करें। नहीं तो उनका पोषाहार काटा जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाह सेविका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कन्या उत्थान योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया। डीपीओ ने कहा कि कन्या उत्थान योजना में भी कोई खास प्रगति नहीं है। जिसके कारण लाभ से कई लोग इससे वंचित हो रहे हैं। बैठक में एलएस दीपशिखा, वरीय सांख्यिकी नवीन कुमार सिंह, शांति रानी, संजू कुमारी आदि मौजूद रहे।