कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर 29 दिसंबर को रेल का चक्का जाम किया जाएगा। रेल चक्का जाम की सफलता को लेकर कोसी युवा संगठन के संस्थापक सोहन झा अपने साथियों के साथ गांव-गांव में घूमकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सभी लोगों से 29 दिसंबर को होने वाले आंदोलन में साथ देने व आंदोलन को जनआंदोलन बनाने का आग्रह किया। कोसी युवा संगठन के संस्थापक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार झूठा आश्वासन देकर सहरसा वासियों को गुमराह किया जा रहा है। यहां के जनप्रतिनिधियों को जाम से हो रही परेशानी नजर नहीं आती है। कबतक एक ओवरब्रिज के लिए लोग तरसते रहेंगे। उन्होंने कहा की जाम के कारण पूरे शहर की स्थिति बदतर रहती है। रोज पूरे जिला के लोगों को जाम के कारण कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। पिछले 25 सालों में चार बार शिलान्यास किया गया फिर भी ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। कहा कि अब जरूरत है एक साथ मिलकर 29 दिसंबर होने वाले आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद करने की।