कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सत्तर कटैया बाजार में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार महिला कारोबारी रजिया देवी को लगभग 14 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताया जाता है कि जिले के वरीय अधिकारियों सहित बिहरा पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी कि सत्तर कटैया बाजार में गांजा, नशीली दवा सहित देसी शराब का कारोबार चरम पर है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा पुलिस ने सत्तर कटैया बाजार में छापेमारी कर लगभग 14 लीटर देसी शराब के साथ जहां रजिया देवी को गिरफ्तार किया वहीं इस धंधे में शामिल कुछ अन्य लोग पुलिस को देख फरार हो गये। थानाध्यक्ष अरबिन्द कुमार मिश्रा ने बताया गिरफ्तार महिला तस्कर को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे की भी कार्रवाई जारी रहेगी
