Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। छात्रों ने स्कूल में कुव्यवस्था को लेकर किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

सुपौल। छात्रों ने स्कूल में कुव्यवस्था को लेकर किया सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
संतोष कुमार भगत।

सुपौल के प्रतापगंज प्रखंड़ क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत स्थित मझौआ मिडिल स्कूल के छात्रों ने हाईवे जामकर अपना आक्रोश जताया। छात्रों ने यह कदम एमडीएम सहित अन्य योजनाओं में बरती जा रही अनिमियतता से तंग आकर उठाया। दो घंटे रखे जाम को पुलिस और गणमान्य नागरिकों ने बच्चों को समझा बुझाकर खुलवाया।

आक्रोशित बच्चों का आरोप था कि स्कूल में घोर अनिमियतता बरती जा रही है। स्कूल को पाठ्यपुस्तक के लिए प्राप्त राशि के बावजूद हमलोगों को राशि नहीं दी जा रही है। एमडीएम में मेनू के आधार पर अंडे की जगह केले खिलाये जा रहे हैं। अन्य योजनाओं का भी  समुचित लाभ हमलोगों को नहीं दिया जा रहा है। हमलोगों की  शिकायत कोई नहीं सूनता है। आखिरकार हम सबों को प्रशासन सहित आम लोगों को जानकारी देने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।
इस संदर्भ में स्कूल के प्रधान सुन्दर लाल साह का कहना है कि वीएसएस में विगत दो महीने से सचिव पद खाली रहने से बैंक खाते से राशि निकासी नहीं की जा रही है। बावजूद मैं अपनी जिम्मेदारी निभाता हुआ एमडीएम चला रहा हूं। सचिव पद के लिए चयन कर बीआरसी कार्यालय को रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया है। लेकिन अभी तक यह कार्य नहीं हो सका है। 
उधर जाम की सूचना पर पहुंचे थाना से अवर निरीक्षक राम छबीला सिंह, सअनि अरूण कुमार यादव पुलिसबल के साथ पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को समझाया लेकिन बच्चे अपनी मांग पर अड़े थे। आखिरकार गणमान्य नागरिक, अभिभावक,  पुलिस और सीआर सीसी लालू प्रसाद ने बच्चों को समस्या का निदान करवाने का आश्वासन देकर जाम खत्म करवाया।